वित्त विहीन प्रबंधकों ने उठायी पुरानी मान्यता नियमावली जारी रखने की मांग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय वित विहिन विद्यालय प्रबंधक संघ ने शुक्रवार को पुरानी मान्यता नियमावली को जारी रखे जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रबंधक संघ का कहना है कि आज तक प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक के लिए जो मान्यता नियमावली लागू थी उसे यथावत जारी रखा जाए। संघ को यह जानकारी मिली है कि वर्तमान सरकार मान्यता नियमावली में परिवर्तन करने जा रही है। अगर यह परिवर्तन होता है तो विद्यालय की मान्यता कराने में प्रबंधक असर्मथ होंगे। जिसके कारण प्रबंधक और अध्यापक सभी भुखमरी के शिकार हो जाएंगे। संघ मुख्यमंत्री से मांग करता है कि विद्यालय मान्यता नियमावली को यथावत रखा जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजमणि यादव, हरिकेश विश्वकर्मा, सूर्यनायण यादव, सौरभ पांडेय, राकेश कुमार, सुभाष यादव, सहित अनेक विद्यालय प्रबंधक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *