स्कार्पियों ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौत

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव के समीप हाईवे पर स्कार्पियो से बाइक टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन चालक वाहन मौके पर छोड़ फरार हो गया।
रानीकीसराय थाने के शाहखजुरा गांव निवासी 35 वर्षीय शीष्य राजभर रविवार को घर से ताल से तोड कर लाये कमल के फूल को बेचने के लिए बाइक से जिला मुख्यालय स्थित बाबा भंवरनाथ मंदिर गये थे। फूल बेच कर वापस आ रहे थे कि हाईवे पर मझगांवा गांव के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बाद घर आने के लिए निकला तभी मुख्यालय की ओर से आ रही स्कार्पियो से बाइक टकरा गई। घटना के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुचे और जब तक उपचार के लिए ले जाते मौके पर ही दम तोड दिया। स्कार्पियो सवार चालक मौके पर ही वाहन छोड फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विमल राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक ही परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन संतान मंे सबसे छोटा था। एक भाई और एक बहन दिव्यांग हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *