माहुल में कांवरियों के पखारे पांव, कराया जलपान

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत माहुल के शुक्र बाजार चौक पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिव भक्तों के लिए भाजपा नेता और नामित सभासद आँशु जायसवाल और समाजसेवियों ने मिल कर निःशुल्क जलपान की व्यवस्था किया जिसमें चाय, मिस्ठान, गर्म पानी, विश्राम की व्यवस्था, शौचालय आदि की सुविधा कावरियों को उपलब्ध कराया गया।
रविवार रात्रि से लेकर सोमवार को सुबह 8 बजे तक शिव भक्तों का यहां आने जाने सिलसिला जारी रहा पौराणिक स्थल तमसा मंजूषा के संगम तट ऋषि दुर्वासा धाम से जल लेकर वेलवाई धाम के लिए रवाना हुए।
इस दौरान माहुल नगर पंचायत के शुक्र बाजार चौक पर नगर वासियों द्वारा शिव भक्तों को जलपान कराकर आगे के लिए रवाना किया। इस मौके पर कमलेश अग्रहरि, पंकज गुप्ता, प्रीतम मोदनवाल, अखिलेश अग्रहरि, संतोष सोनी, कुलदीप मौर्य, मुलचंद यादव, प्रवीन बिन्द, शिवम अग्रहरी, शिवम शर्मा अमित अग्रहरि, सन्दीप अग्रहरि(दीपू) शिवजी सोनी, सागर अग्रहरि आदि रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *