इजा ने की संगठन के विस्तार व मजबूती के लिए बैठक

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के बरदह कार्यालय पर गुरुवार को संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय की उपस्थिति में हुई। बैठक में जनपद व मार्टिनगंज तहसील के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती है, इसलिए सभी पत्रकारों को समाचार लिखते समय सभी पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए, जिससे कोई विवाद न उत्पन्न हो। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए खबर प्रकाशित होने पर किसी भी पत्रकार को कोई समस्या उत्पन्न होगी तो यह संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेगा। बैठक में रवि दीक्षित, रामायन सिंह, विवेक तिवारी, मंगल देव मिश्रा, सर्फराज अहमद, अबुसाद अहमद, आदि पत्रकार मौजूद थे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *