आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हरिहरपुर पहुंचकर संगीत कलाकार आदर्श मिश्रा के नृशंस हत्या का विरोध कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
ब्राह्मण सभा ने हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार करने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, एक करोड़ का मुआवजा देने, कलाकारों के सुरक्षा हेतु लइसेंसी शस्त्र देने, गांव में पुलिस चौकी, आदर्श मिश्रा के स्मारक में पार्क, मूर्ति, संगीत हाल और गेट का निर्माण इत्यादि की शासन से मांग की है। प्रतिनिधि मण्डल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुंदन, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, रितेश पाण्डेय, बंशीधर पाठक, पवन पाण्डेय, अंजनी मिश्रा, हरिगोविन्द तिवारी आदि रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव