ईश्वर के भक्ति व सत्संग में लगाएं अनमोल तन: पंकज जी महाराज

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के खानपुर स्थित जय गुरुदेव आश्रम के तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को मथुरा के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज के खानपुर पहुंचने पर राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महाराज के नेतृत्व में जयगुरुदेव कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
पंकज जी महाराज ने कहा कि यह अनमोल तन प्रभु की भक्ति के लिये मिला था इसके लिये सत्संग माध्यम है। लेकिन लोग इसे शराबों-कबाबों दुनिया की ख्वाहिशों में बर्बाद कर देते हैं। हमारे गुरु महाराज ने आवाज लगाई ‘‘ऐ इन्सानों! तुम अपने दीन-ईमान पर वापस आ जाओ। इस मनुष्य मन्दिर में बैठ कर भगवान की सच्ची पूजा करो। इस जिस्मानी मस्जिद में बैठकर खुदा की सच्ची इबादत करो ताकि आप की यह आत्मा/रूह नर्कों, दोजखों में जाने से बच जाय।
उन्होंने मानव तन, गुरु और सत्संग की महिमा तथा अच्छे समाज के निर्माण के लिये संस्कार और चरित्र पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस शरीर को सुख का साधन समझ रहे थे, वही शरीर दुःख का कारण बन जाता है। लेकिन जवानी में धन, दौलत, रूप, रंग, परिवार आदि के घमण्ड में वह आगे आने वाले वक्त के बारे में विचार ही नहीं करता है। यदि जवानी में संतों के सत्संग वचनांे को सुनकर शरीर में बैठी हुई जीवात्मा को जगाने का अभ्यास करते तो गुरु की दया से यह बोध हो जाता।
उन्होंने कहा कि आज अण्डा, मांस, शराब का सेवन करने वाले अपने को सनातनी कहते हैं। भगवान राम ने कभी नहीं कहा कि आप मांस खाओ और भगवान कृष्ण ने कभी नहीं कहा आप शराब पियो। महापुरूषों ने ‘अहिंसा परमो धर्मः’ का उपदेश दिया। शाकाहार-सदाचार अपनाये बिना रामराज्य आने वाला नहीं है।
इस अवसर पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, सपा विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, विधायक संग्राम यादव, पंडित मृत्युंजय झा, रामचरण यादव, डॉ जेपी यादव, अभिमन यादव, फौजी, बंटी यादव, किन्सराज यादव, मगरू यादव, सुखई यादव, राजाराम यादव, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *