अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समूह की महिलाओं ने ब्लॉक परिसर में लगातार दूसरे दिन भी हंगामा किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारियों पर ड्राई राशन धांधली का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी कि एक हफ़्ते में मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो नेशनल हाईवे जाम कर दिया जायेगा।
वृहस्पतिवार की दोपहर स्वयं सहायता समूह की सैकड़ो महिलाओं ने लगातार दूसरे दिन भी ब्लॉक परिसर में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और बाल विकास पुष्टाहार कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए तथा उन्हें हटाये जाने की मांग की। समूह की महिलाओं ने कहा कि अगर एक हफ्ते के अंदर इस मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के लिए बाध्य होंगी। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह से समूह की महिलाओं ने अपनी समस्याओं को अवगत कराया। इस मौके पर नर्मदा आजीविका स्वयं सहायता समूह अजगरा, किसान स्वयं सहायता समूह रामपुर खास, वैष्णो महिला स्वयं सहायता समूह महादेवपुर, अमन आजीविका स्वयं सहायता समूह खालिसपुर, धोबी अजीविका स्वयं सहायता समूह छितौनी, प्रजापति महिला आजीविका सहायता समूह मंडोही, आरोही स्वयं सहायता समूह लोहरा, सरस्वती आजीविका मिशन बोधीपट्टी, गौरी आजीविका स्वयं सहायता समूह खि़रीडीहा की सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद