पुण्य कर्मों से मिलता है मानव शरीर: मृत्युंजय झा

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के जय गुरुदेव आश्रम खानपुर में दूसरे दिन मथुरा से पधारे राष्ट्रीय पुरोहित मृत्युंजय झा ने कहा कि मानव शरीर की प्राप्ति जन्मो जन्म के पुण्य कर्मों से होती है। अब इसे प्रभु की प्राप्ति करने वाले संत महात्मा फकीर की तलाश करके सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि कोई संत फकीर महात्मा मिल जाए तो उनके शरण में रहकर उनका सत्संग सुनकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि मानव को निरोग रहना है तो बाबा जी के कहे हुए बातों को ध्यान में रखकर मनुष्य रहे तो वह जीवन भर स्वस्थ रहकर निरोगी काया जी सकता है। बाबा जी का कहना है शाकाहार रहना है। शाकाहार व्यक्ति सदैव निरोगी होता है। जब मानव मांस मदिरा के सेवन में लग जाता है तो उसका परिवार उसकी वजह से विघटन की तरफ चला जाता है। शाकाहार रहकर अच्छे समाज की कल्पना की जा सकती है।
मृत्युंजय झा ने कहा कि संस्था प्रमुख पंकज जी महाराज गुरुवार को खानपुर आश्रम पर पहुंचेंगे। आते समय जगह-जगह उनका स्वागत समारोह है। अंबेडकर नगर, माहुल, फूलपुर, सरायमीर संस्था के अनुयायियों व स्थानीय जनता की तरफ से पंकज जी महाराज का स्वागत किया जाएगा। 5 जून को 11 बजे उनका संबोधन होगा।
इस अवसर पर मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक धर्म प्रचारक संस्था के सतीश चंद्र महाराज, रामचरण यादव, बाबूराम, हिट सिंह, डॉ.जेपी यादव, मंगरु यादव, लालचंद यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *