जिलाधिकारी ने किया बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गुरूवार को तहसील सगड़ी अन्तर्गत बाढ़ क्षेत्र महुला गड़वल बांध पर बाढ़ चौकी दाम महुला, गांगेपुर, हाजीपुर का निरीक्षण किया और बाढ़ के पानी से होने वाले खतरे का जायजा लिया। साथ ही बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर चौकी पर बने कलस्टर रजिस्टर का अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ का पानी अभी खतरा निशान के लगभग है, बाढ़ से 45 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ चौकियों पर पशु चिकित्सक, स्वास्थ्य और राजस्व की टीम मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्र के सभी पशुओं का टीकाकरण समय से करा लें एवं आवश्यक दवाओं का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार से बाढ़ के खतरे के बारे में जानकारी प्राप्त किया। हाजीपुर बाढ़ चौकी और दाम महुला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्याें का भी निरीक्षण किया। बाढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में जाकर दवाओं के बारे में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने हाजीपुर बाढ़ चौकी पर तैनात राजस्व कर्मियों से टॉर्च जैकेट के बारे में जानकारी प्राप्त किया और स्थानीय लेखपाल भास्कर राय और पंकज कुमार से जैकेट पहनवाकर देखा। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्र के सभी घरों में क्लोरीन की गोलियों का वितरण सुनिश्चित करें एवं गर्म पानी पीने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। उन्होंने टेकनपुर रेगुलेटर का भी निरीक्षण किया। साथ ही गांगेपुर रिंग बांध पर हो रहे कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *