संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के जय गुरुदेव आश्रम खानपुर मे बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह का आयोजन शुरू हो गया है कार्यक्रम की शुरुआत जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय पुरोहित मृत्युंजय झा व जुल्मी पांडे के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजन व ध्वजारोहण कराया गया।
ब्राह्मणों के मंत्र उच्चारण के बीच पूरा पूजा पंडाल भक्तिमय में विलीन रहा भक्तों ने जय गुरुदेव के नारे लगाए बाबा जी का कहना है शाकाहारी रहना है बाबा जी अमर रहे। पूजन समारोह में काफी संख्या में भक्तों की भीड़ रही कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सत्संग करते हुए कहा कि चिंतन से चित में चेतना आती है ।स्वप्न और सुसुप्तावस्था समाप्त होकर जागृत आती है। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से मछली को मांस के लोभ में वंशी के लोहे के कांटे नहीं दिखाई पड़ता उसी प्रकार मनुष्य को अपने शरीर के सुख के आगे यमराज की फास नहीं दिखाई पड़ती। 5 जून को मथुरा के उत्तराधिकारी व संस्था प्रमुख पूज्य पंकज महाराज सत्संग करेंगे इस अवसर पर मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र महाराज, किन्सराज यादव, रामचरण यादव, डॉ जेपी यादव, लालचंद यादव, रामसमुझ यादव, बाबूरामहित सिंह, अभिमन यादव, फौजी मंगरु यादव, राजाराम यादव, पंकज सिंह, बंटी यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-राहुल यादव