नई उम्मीद सेवा समिति ने किया गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला विकास खण्ड के ग्राम सभा रसूलपुर अहमद अली स्थित उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित गौशाला में रह रहे बेसहारा गौवंशों के लिए बुधवार को हरे चारे की व्यवस्था कर नई उम्मीद सेवा समिति ने सराहनीय पहल की। समिति के इस कार्य का क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा करते हुए इसे जीव-दया और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
समिति के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने के साथ ही साथ उनके संरक्षण और देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य सुजीत जायसवाल (आशू), रमेश राजभर, संतोष मौर्य, सुनील सिंह, सुभाष राजभर और लालमन यादव सहित अन्य सहयोगियों ने अपना योगदान दिया। वक्ताओं ने कहा कि बेसहारा और मूक पशुओं की सेवा करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। समिति द्वारा समय-समय पर किए जा रहे जनहित एवं जीव-दया के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने की कामना किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा गौ सेवा को समाज के लिए प्रेरणादायक अभियान बताया गया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *