समाज सेवियों ने टूटी सड़क पर ईंट डालकर की मरम्मत

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजसेवी मनीष सिंह, सच्चा सिंह, आशु और उनके सहयोगियों ने महाराजगंज बिलरियागंज मुख्य मार्ग पर नए चौक से सहदेवगंज मोड़ पर छोटे बड़े गड्ढों में ईट पत्थर डालकर राहगीरों की थोड़ी मुश्किलें कम करने का प्रयास किया। इसकी सराहना आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग कर रहे हैं।
नगर पंचायत महाराजगंज से बिलरियागंज को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग की उदासीनता का जीता जागता उदाहरण है, जिसकी मरम्मत भी सवालों के घेरे में रहती है। यह सड़क बरसात के मौसम में कई जगहों पर गड्ढे का रूप ले लेती है और बरसाती पानी की वजह से सड़क के गड्ढे राहगीरों को दुर्घटना का शिकार बना लेते हैं और विभाग बेसुध बना रहता है तथा बारिश के मौसम के समाप्त होने का इंतजार करता है। समाजसेवियों ने उक्त सड़क में बने गड्ढे में ईंट डालकर सड़क की मरम्मत की।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *