संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के पवई लाडपुर ग्राम सचिवालय पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडेय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के सेवा पखवारा कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संचय के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना कोई भी प्राणी जी नहीं सकता। जल संचय के लिए लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जल संचय करने के लिए सभी को ठोस उपाय करना चाहिए जिससे कि जल संचय किया जा सके। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यसमिति गोरखपुर के नीरज मौर्य, शैलेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी संदीप अस्थाना, महमूदुल हसन, रामलीला समिति अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, राजेश यादव, अभिमन्यु यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव