संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री अर्जुन सिंह स्मारक इंटर कालेज पवई लाडपुर में रविवार को जर्मन होम्योक्लिनिक के डा.रजत कुमार जायसवाल के नेतृत्व में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 340 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें एक सप्ताह की दवा मुफ्त में दी गई। डाक्टर ने मरीजों से कहा कि मेडिकल कैंप का पर्ची क्लीनिक पर लेकर जो भी आएगा उसको फ्री में दवा मिलेगी। कैंप में हर प्रकार के मरीज पाए गए जिसमे सर्वाइकल, स्पेंडोसिस, साइटिका, गठिया से पीड़ित ज्यादा मरीज देखे गए।
जर्मन होम्यो क्लिनिक के डा.रजत कुमार जायसवाल कई वर्षों से फ्री कैंप का आयोजन कर रहे हैं, जिससे कि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके। विद्यालय के प्रबंधक अभिमन्यु सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संदीप अस्थाना, अभिमन यादव, फौजी, पंकज सिंह, राजाराम यादव, बंटी यादव, रमेश जायसवाल, सुजीत बरनवाल, पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव