आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि परानापुर स्थित राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प पर अर्पित किया गया।
धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश सचिव रालोद ने कहा कि आज पूरे देश में किसान दिवस के रूप में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। किसानों के लिए चौधरी ने बहुत कुछ किया। उन्होंने किसानों को खतौनी में मालिकाना हक दिया। पटवारी प्रथा तोड़ी आज सबके बेटे लेखपाल बन रहे हैं। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमने समझौता जो किया है बीजेपी से तो सिर्फ इसलिए की किसान हित में काम होना चाहिए, आज हम ऐसे महान नेता की पुण्यतिथि के मौके पर यह संकल्प लेते हैं कि आने वाले दिनों में किसान हित के लिए राष्ट्रीय लोकदल सड़क से लेकर सत्ता तक आंदोलन करेगी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि किसानों के लिए चौधरी चरण सिंह पूरी जिंदगी संघर्ष करते रहे छोटे छोटे उद्योगों को लगाकर किसानों का विकास किये। उन्होंने कहा था कि जब किसान खुशहाल रहेगा पूरा देश खुशहाल रहेगा।
इस अवसर पर डॉ.सुरेश यादव, सतीश सिंह, विश्व दीपक सिंह, अमित पाठक आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार