अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महिलाएं अपनी ताकत समझें तभी उनमें आत्मविश्वास आएगा अन्यथा अपने परिवार के पुरुषों के ऊपर ही हमेशा निर्भर रहना पड़ेगा। उक्त बातें एग्रोज़ आजमगढ़ महिला फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा की बैठक में कंपनी की निदेशक मनभावती ने कहा।
उन्होंने बताया कि हमारी कंपनी को बने हुए एक साल से अधिक हो गया है। कम्पनी कानूनों के अनुसार इसके सभी शेयर धारकांे को इसके आम सभा का सदस्य माना जाता है जिनके साथ साल में एक बार बैठक किया जाता है। अध्यक्ष मनभावती ने बताया कि इस एक साल में हमारी कंपनी में कुल 822 सदस्य एवं 680 शेयर होल्डर है जिन्होंने 50-50 शेयर लिए हैं। हमारी कम्पनी के रजिस्ट्रेशन के एक साल हो गया है। इसके बाद उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22 आय-व्यय का विवरण सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। कंपनी के सीईओ सुरेश कुमार ने कहा कि महिलाएं एक अच्छी मैनेजर होती हैं उन्ही के प्रबंधन से पूरा परिवार चलता है तो कंपनी चलाना या किसी भी प्रकार की आर्थिक गतिविधि चलाना कोई मुश्किल का कम नहीं है, बस केवल इच्छाशक्ति होनी चाहिए। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राजदेव चतुर्वेदी ने बताया कि कंपनी के लिए एक कार्यालय बढ़या में किराये पर ले लिया गया है। कंपनी के पास बीज बेचने का लाईसेंस हो गया है खाद के लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। मंडी समिति का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंपनी के सदस्यों के लिए बकरी पालन, मशरूम उत्पादन एवं शहद उत्पादन के लिए प्रशिक्षण की तैयारी चल रही है। वार्षिक आम सभा में सर्व सम्मति से एक और नया डायरेक्टर का चुनाव हुआ। बैठक में तारा, किरन, शोभावती, चंद्रमी, मनभावती, कौशिल्या सहित 60 शेयर होल्डरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन राजदेव चतुर्वेदी ने किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद