लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय मारूफ छावनी निवासी सुनील विश्वकर्मा पुत्र चंद्रमणि विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी रोशनी पुत्री धर्मेंद्र विश्वकर्मा बीते 19 सितंबर को डेमरी सरायमीर से मां के घर से किसी बात से नाराज होकर ससुराल सराय मारुफ छावनी के लिए निकली लेकिन अभी तक उसके घर न पहुंचने से परिजन काफी परेशान हैं।
लापता रोशनी के पति सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि तभी से उसकी तलाश की जा रही है लेकिन कुछ उसका पता नहीं चल रहा है और उसका मोबाइल भी लगातार बंद चल रहा है। उसने बताया कि पूर्व में एक बच्चा था जिसकी मृत्यु हो चुकी है। पीड़ित सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि वह शादी विवाह का वीडियो एडिटिंग करने का काम करता है। उसके ससुराल के लोगों ने सरायमीर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी