मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह मंडल के भीरा बाजार में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल महामंत्री सुनील सिंह एवं युवा नेता अरुणेश राय ने किया।
मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं कार्यकर्ताओं में ब्लॉक प्रमुख मार्टिनगंज सौरभ सिंह बिनु, मंडल मंत्री नवीन राय, ग्राम प्रधान भीरा सुरेश पासवान, प्रांजल राय, अमित सिंह, अंजनी तिवारी ग्राम प्रधान पिछौरा,आशुतोष दुबे, मनोज चौहान, मृत्युंजय अग्रहरि, भोलेनाथ अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, आशीष चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लालगंज की ओर रवाना हो गए।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी