संकल्प यात्रा के माध्यम से संबैधानिक अधिकारों के प्रति किया जायेगा जागरुक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वीआईपी पार्टी के संस्थापक “सन ऑफ मल्लाह” मुकेश सहनी ने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में “संकल्प यात्रा” की शुरुआत की जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से निषाद समाज को उनके हक, सम्मान, भागीदारी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक एवं संगठित करना है।
श्री सहनी ने कहा कि निषाद समाज वर्षों से अपने अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकारें केवल आश्वासन देने का काम करती रही हैं। अब समय आ गया है कि समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों की आवाज़ को और बुलंद करे।
उन्होंने कहा कि “संकल्प यात्रा” के माध्यम से गांव-गांव, कस्बे-कस्बे और शहर-शहर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह यात्रा समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *