बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

शेयर करे

फूलपुर, आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत उपखंड फूलपुर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विद्युत संकट के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण पर्याप्त वोल्टेज न मिलने से सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
उपभोक्ताओं ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के चलते दुकानदारों और व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों ने विभाग से मांग की कि क्षेत्र में विद्युत कटौती पर रोक लगाई जाए तथा लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *