विद्यालय में हुआ फन डे का आयोजन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी स्थित एस एन आर डी पब्लिक स्कूल में फन डे, समर वाटरपूल पार्टी, वाटरमेलन एवं आइसक्रीम डे का आयोजन किया गया। पूल पार्टी की धुनों के बीच नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने पूल के ठंडे पानी व वाटर पार्क में जमकर आनंद लिया। इसके बाद बच्चों ने वाटरमेलन डे के दौरान तरबूज का सेवन किया। साथ ही साथ बच्चों ने डीजे पर जम कर डांस व इन्जॉय के साथ ही विद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्राओं को ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से मन तरोताजा रहता है तथा बच्चों में ऊर्जा का संचारण होता है। बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के साथ ही अच्छे माहौल के लिए यह जरूरी है कि इस प्रकार की गतिविधियां समय-समय पर होती रहनी चाहिए। विद्यालय के निदेशक शिवम् तिवारी ने बच्चों को गर्मी को देखते हुए आगाह करते हुए बताया कि डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी, मौसमी फल एवं हल्के और सादा भोजन का प्रयोग करें। संचालन प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में साहब जां, राकेश, विनय गिरी, हर्षदीप, रचित, आकाश, सागर, मीना, श्वेता, निशा, रिया, उजमा, सुनीता, सविता, प्रिया, आकाश राजभर, ऐश्वर्या, महिमा, प्रतिमा तिवारी आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *