छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 17 से 23 सितंबर तक प्रधानमंत्री के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी तथा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक- प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट भवन के सामने स्थित डा. अंबेडकर पार्क में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई है।

सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत बुधवार को पांचवे दिन प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस द्वारा अवलोकन किया गया। इस प्रदर्शनी से छात्राओं एवं आम जनमानस द्वारा भारत के प्रधानमंत्री के जन्म से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित किताबों का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में आकर लाभ उठायें एवं दूसरे व्यक्तियों को भी प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी 17 से 23 सितम्बर तक प्रत्येक दिन खुली रहेगी।

रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *