आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कन्धरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मंगलवार की शाम गोली मारकर हुई हत्या के आरोपी के घर प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान उसके परिवार द्वार पोखरी में किये गये अतिक्रमण को जमीदोज कर दिया गया।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बीती रात संगीत कलाकार 23 वर्षीय आदर्श मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सुशील उर्फ गोल्डी यादव पुत्र रामनयन यादव निवासी हरिहरपुर पर सिर में गोली मारकर हत्या का आरोप था। सुबह परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ चक्का जाम कर दिये। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने मौके पर जाकर लोगों को शांत कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को दोपहर न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल दुबे और तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नक्शा की छानबीन की। मामले में सामने आया कि हत्यारोपित के परिवार ने 28 एयर की पोखरी पर कब्जा जमा लिया है। जिसके बाद दो जेसीबी मौके पर पहुंची और बाउंड्री, पशुशाला, दो कमरों, शौचालयों को ढहाने के साथ ही पोखरी का गड्ढा भी खोदा। इस दौरान अगल बगल के पट्टीदारों का भी कुछ अतिक्रमण आया जिसको साफ किया गया।
इनसेट-
राजघाट पर किया गया अन्तिम संस्कार
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मंगलवार की शाम आदर्श की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। बुधवार को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने राजघाट पर अन्तिम संस्कार कर दिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ ही अन्य पार्टी नेता भी वहां पहुंचकर परिवार वालों को सात्वना दिये।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव