लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल देवगांव सिधौना में बुधवार को कलीचाबाद ग्राम सभा में अमृत सरोवर पोखरे पर जिला मंत्री सुनील कुमार सिंह डब्बू के नेतृत्व में घाट एवं रास्तों की साफ सफाई की गयी।
स्वच्छता कार्यक्रम के संदर्भ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज योगेंद्र राय ने बताया कि यह स्वच्छता कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक पूरे देश में चल रहा है। इसी निमित्त बुधवार को अमृत सरोवर पोखरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई किया गया जिसके जरिए लोगों को स्वच्छता पर विशेष रूप से बल दिए जाने का आह्वान किया गया। देवगांव सिधौना के भाजपा मंडल अध्यक्ष अवध राज यादव ने लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री आशीष कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, रणधीर सिंह, दुर्गा सिंह, शिव शंकर चौहान, डॉ गणेश सिंह, अश्वनी सिंह, प्रशांत सिंह, आलोक सिंह, अटल सिंह, उमाकांत उर्फ पिंटू यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी