हत्या कर शव को छिपाने वाले दो गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना गम्भीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या कर शव को छिपाने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
बीते 17 सितम्बर को सिन्धू पत्नी हरिकेश सरोज निवासी गोमाडीह थाना गम्भीरपुर द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया कि मेरे पति हरिकेश 15 सितम्बर को मेरे ही गांव के राजेश गौड़, अजय, हीरा, फकरूद्दीन व राकेश के साथ गये थे वापस नहीं आये और 17 सितम्बर को उनकी लाश गांव के पोखरे में मिली। मुझे शंका है कि उपरोक्त लोग मेरे पति को मारकर शव को पोखरी में फेंक दिये थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। बुधवार को पुलिस ने उपरोक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त फकरूद्दीन पुत्र मो.असगर निवासी रसूलपुर बाजबहादुरपुर थाना गम्भीरपुर व अजय प्रजापति पुत्र रतनलाल प्रजापति निवासी रसूलपुर बाजबहादुरपुर थाना गम्भीरपुर को देशी शराब गोसाई की बजार ठेके के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *