गोमांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना निजामाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोवंशीय पशुओं का वध करके मांस बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उनके कबजे से मिली एक अदद मोटर साइकिल सीज कर दिया।
निजामाबाद पुलिस अपराधियों की तलाश में मंगलवार को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तहबरपुर की ओर से गाय काटकर उसके मांस को बेचने हेतु मोटर साईकिल से दो व्यक्ति इसी तरफ आ रहे हैं। तभी तहबरपुर की तरफ से एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर गाड़ी मोड़कर वापस भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। कड़ाई से पूछने उन्होंने अपना नाम मो.नासिर पुत्र स्व.सहाबुद्दीन निवासी कसाई मुहल्ला थाना निजामाबाद व दूसरे ने मेराज पुत्र सुफियान निवासी कसाई मोहल्ला थाना निजामाबाद बताया। मौके पर उनके कब्जे से 15 किग्रा 500 ग्राम गोमांस बरामद हुआ तथा उपरोक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *