आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोटेदार संघ आजमगढ़ की बैठक जिलाध्यक्ष विजय राय की अध्यक्षता में सिधारी स्थित एक होटल के सभागार में हुई। संचालन महामंत्री महेंद्र यादव ने किया। बैठक में जनपद के समस्त पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि, वन स्टेप डिलिवरी व्यवस्था के अंतर्गत नियुक्त ब्लॉक पल्हनी के परिवहन ठेकेदार और संबंधित अधिकारी द्वारा कोटेदारों का उत्पीडन अगर बंद नहीं किया गया और ठेकेदार व संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवायी नहीं की जाती है तो हम वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसकी शिकायत कोटेदार संघ और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त राय द्वारा मंडलायुक्त को पूर्व में की जा चुकी है। अगर इन लोगों की मनमानी बंद नहीं होती है, तो जनपद के समस्त कोटेदारों की एक बैठक होगी। बैठक के बाद जिलाधिकारी को एक पत्रक दिया जाएगा। अगले दिन समस्त दुकानदार वितरण का बहिष्कार करते हुए, अपनी अपनी इपोश मशीन जिला पूर्ति कार्यालय में जमा करने का कार्य करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बैठक में जिला संयोजक त्रिभुवन यादव, दिनेश सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम मौर्य, उपाध्यक्ष रामनाथ विसारद, सुबाष शर्मा, जिला मंत्री रामनिवास पाण्डेय, संजय सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह मीडिया प्रभारी अजय तिवारी, अखिलेश यादव सभी ब्लॉक अध्यक्ष, और पल्हनी के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पाण्डेय व महामंत्री सौरभ राय आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार