त्यौहारों पर दें गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल: एसडीएम

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र में दशहरा एवं दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर प्रशासनिक अधिकारी काफी सक्रिय हैं। उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज विशाल कुमार आम लोगों से अपील की है कि दुर्गा पूजा में गाइड लाइन की सख्ती से पालन किया जाय। मूर्ति पंडाल पूजा स्थल रामलीला स्थानों पर किसी प्रकार का कोई हादसा या विवाद न हो आयोजक एवं मंदिर के कमेटी के लोग अपना वालंटियर रखें जिसकी सूची स्थानों पर उपलब्ध करा दें। पुलिस की हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलूस व विसर्जन के समय कोई भी शराब पीकर अगर उपद्रव करेगा तो उसके विरुद्ध पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। डीजे की ध्वनि निर्धारित सीमा के अंदर ही हो इस बात का ध्यान रहे। शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि त्यौहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। हर धर्म और मजहब के लोग त्योहारों में गंगा जमुनी तहजीब प्रस्तुत करते हुए त्यौहार मनाएं।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *