फूलपुर में मनाया गया अल्जाइमर दिवस

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व अल्जाइमर दिवस चिकित्सा अधीक्षक डॉ.डीएस यादव के नेतृत्व में मनाया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के सभी चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, क्षेत्रीय जनता, मरीज, मरीज के अटेंडेंट इत्यादि उपस्थित थे।
डॉ.डीएस यादव व एनेस्थेटिक चिकित्सक डॉ.अखिलेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति जब उम्र के अंतिम पड़ाव पर पहुंचता है तो धीरे-धीरे उसकी याददाश्त कम होने लगती है और वह डिप्रेशन में जाने लगता है। बहुत सी चीजों को भूलने लगता है। यदि उसको एकाकी जीवन से निजात न दिलाई जाए तो एक न एक दिन वह सब कुछ भूल जाता है। चिकित्साधिकारी डॉ.मोहम्मद अजीम ने बताया कि समाज में जो व्यक्ति 50 व 55 साल की उम्र का हो और वह अवसाद में जा रहा हो और एकाकीपन जीवन व्यतीत कर रहा हो, खाना कम कर दिया हो, कमजोर होता जा रहा है तो ऐसे व्यक्तियों को तुरंत समाज की एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें एवं निकटवर्ती सरकारी चिकित्सालय पर चिकित्सक से दिखाकर परामर्श एवं दवा प्राप्त करके इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ.चन्दन, आरवी वर्मा, डॉ.शशिकांत, राम आसरे यादव, कालिका यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *