बाइक से गिरकर महिला की मौत

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के समीप बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में बाइक से गिरकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
अंबेडकर नगर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र स्थित चितौरा ईदगाह निवासी 45 वर्षीय सविता देवी पत्नी रामसेवक यादव अपने पुत्र मुलायम यादव के साथ आजमगढ़ से रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थीं। अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास अचानक बाइक पर पीछे बैठी सविता देवी संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ीं। गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *