50 नवागत पुलिस कर्मियों का हुआ भव्य स्वागत

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना परिसर में सोमवार को 50 नए पुलिस कर्मियों के स्वागत में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रशासन द्वारा सभी नवागत पुलिस कर्मियों को उनके दायित्वों, कार्यशैली एवं क्षेत्रीय परिस्थितियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष एवं ठेकमा चौकी प्रभारी ने नए पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल पुलिसकर्मी वही होता है, जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ समाधान करे। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि वे शासन की गाइडलाइनों का पालन करते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष कार्य प्रणाली अपनाएं। उन्होने कहा कि यदि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे, तो उनकी कार्यप्रणाली पर कभी सवाल नहीं उठेगा। जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने से न केवल विश्वास मजबूत होगा, बल्कि कानून-व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 50 नए पुलिस कर्मियों की तैनाती जिसमें आठ महिलाएं पुलिस शामिल क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और घटनाओं में कमी आएगी।
इस अवसर पर दरोगा उमेश यादव, संजय सिंह यादव, मनीष सिंह, राज बहादुर, मनोज कुमार, अतुल प्रताप सिंह, विनोद कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, विहंगल यादव, कमलेश सैनी, अतुल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *