गौ सम्मान को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गौ सम्मान आह्वान के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गौ-भक्तों के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सदर को एक ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का आयोजन अमन दुबे जिला प्रभारी और पूजा सिंह प्रदेश अध्यक्ष, नीरज सिंह जिला सचिव महिला मोर्चा राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद में बढ़ रही अवैध गौ-तस्करी पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाया जाए और दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई हो। सरकारी गौशालाओं में चारा, पानी, शेड व चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मृत गौवंश की सूचना सार्वजनिक की जाए। सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश से किसानों की फसल व सड़क दुर्घटनाओं की समस्या बढ़ रही है। इनके लिए स्थायी समाधान किया जाए। उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 का कड़ाई से पालन कराया जाए। थानावार निगरानी समिति गठित हो। गौ-आधारित जैविक खेती, पंचगव्य उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु ब्लॉक स्तर पर योजना चलाई जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जन-जागरण पदयात्रा एवं धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर रितेश चौहान, आदित्य सेठ, पीयूष सेठ, हर्ष सिंह, अनुराग ओझा, नरेश चौहान, शुभम सिंह, अभिषेक सिंह, रक्षित मिश्र, आनंद तिवारी, रोहित यादव, हिमांशु सिंह, वैभव राय, गौरव चौहान, आदित्य उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *