स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित हुए सेंट जेवियर्स के बच्चे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु फेलिसिटेशन एण्ड एप्रिसियेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा दसवीं के समस्त छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ भरपूर सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरुद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव उप-प्रधानाचार्य तरणी श्रीवास्तव, विद्यालय समन्यवक धीरेन्द्र भारद्वाज, रश्मि पाण्डेय, मोना सिंह आदि ने संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा सर्वाेत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक एवं कक्षाध्यापक के साथ मार्त्यापण कर स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। सम्मानित छात्र-छात्राओं में विनीत कुमार जायसवाल, आरव सिंह, गरिमा यादव, श्लोक गुप्ता, दृष्टि यादव, पूर्णिमा यादव, निरूपमा सिंह, नंदिनी चन्द्रा आदि मेधावियों को उनके कक्षाध्यापक उमेश प्रजापति, प्रवीण कुमार राय, वली हारिस, श्रेशांक शर्मा, अनुराग दत्त दूबे, विवेक सिंह एवं आलोक श्रीवास्तव के साथ सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि ये कार्यक्रम हमारे बच्चों एवं अध्यापकों की निरंतर कड़ी मेहनत एवं आपके त्याग व सहयोग का प्रतिफल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का उत्साह वर्धन करना है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारा हर बच्चा किसी न किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट है, केवल उसे सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होनें विद्यालय प्रबंध तंत्र का आभार प्रकट करते हुए समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *