नैंसी यादव ने जिले में बनाया 21वां स्थान

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरूवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किया गया। क्षेत्र के चंद्रावती देवी इंटर कालेज जिवली की छात्रा नैंसी यादव ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 21वां स्थान प्राप्त किया। इनकी इस सफलता पर परिजनों व विद्यालय में हर्ष का माहौल है। पिता रमेश यादव किसान हैं और खेती करते हैं। माता गृहणी हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा समर्पण पब्लिक स्कूल रसूलपुर में हुई। प्रबंधक विजय प्रकाश पाठक तथा संचालक डा.एलडी पाठक ने मिठाई खिला कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *