स्थानांतरित डाक निरीक्षक को दी गयी विदाई

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय डाक विभाग, उपमंडल लालगंज के अंतर्गत देवगांव उप डाकघर में डाक निरीक्षक शशि भूषण यादव के स्थानांतरण पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण देवरिया पश्चिमी उपमंडल में होने पर स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी।
कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल, सरल स्वभाव और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्यप्रणाली में सुधार हुआ तथा कर्मचारियों को निरंतर सहयोग व प्रोत्साहन मिला। उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप डाकपाल वरुण सरोज, डाक सहायक शुभम कुमार, सुजीत गौतम, विकास कुमार, इंद्रेश यादव, शिवम वर्मा, संजय चौरसिया, प्रमोद यादव, अभिनंदन कुशवाहा, तारकेश्वर सिंह, सुभाष यादव, जोखन यादव, हिमांशु सिंह, विनय, दयाशंकर भारती, गौतम यादव, चंद्रिका प्रसाद, पंकज यादव, मुहम्मद जफर, अजय कुमार सिंह, शुभम यादव, विजय, कृतिका सिंह, अंजली सिंह, किट्टू गुप्ता, अमन सेन, नेहा सिंह, आजाद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *