धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भगवान परशुराम जन्मोत्सव चंद्रमा ऋषि आश्रम सिलनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण एकता परिषद, परशुराम सेना इत्यादि संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर में स्थापित परशुराम की प्रतिमा का वैदिक रीति से पूजन कर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण किया।
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम ने अन्याय का विरोध करने का संदेश दिया। वे पराक्रम के कारक सत्य के धारक और योग, नीति व धनुर्विद्या के पारंगत थे। उन्होंने विधर्मी सहस्रार्जुन सहित अनेक नास्तिक राजाओं का वध करके समाज में व्याप्त असुरक्षा, आतंक और भय को समाप्त कर धर्म की स्थापना की थी।

ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय कुमार पांडेय सरस एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मानन्द पाण्डेय ने कहा कि महान तपस्वी परशुराम चिरंजीवी हैं। त्रेतायुग में श्रीराम को शारंग धनुष और द्वापर में श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र उन्होंने ही दिया था। एकता परिषद के विशाल उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। आश्रम के महंत बमबम गिरि की देखरेख में पं. श्रीराम मिश्र व अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने विधिवत् पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू, आर.पी. राय, अशोक कुमार तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, संजय दुबे, बंशीधर पाठक, डा. एच.एन. पाठक, महंत संजय पांडेय, अजय पांडेय, दिलीप मिश्रा, अश्विन दुबे, सुनीता उपाध्याय, रागिनी तिवारी, सुरेन्द्र पाठक, बलराम तिवारी, घनश्याम पाण्डेय, शैलेष राय, गुलाब राय, सुधाकर पाठक, सजन राय, आदि मौजूद रहे।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के राम पूजन सिंह चौक के समीप भाजपा जिला मंत्री नीरज तिवारी के नेतृत्व में भगवान परशुराम की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। भाजपा नेता नीरज तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने तथा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर आनंद तिवारी, रविकांत तिवारी, प्रदीप पांडेय, सुनील तिवारी, रविशंकर पाण्डेय, अर्पित मौर्य, विवेक सोनकर, बाबा अंकित शुक्ला, प्रतीक पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *