होमगार्ड ने साथी पर लगाया 70 हजार की ठगी का आरोप, केस दर्ज

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरदह थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड द्वारा अपने ही साथी पर मोबाइल एप के जरिए 70 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया है। एसपी के आदेश पर आरोपी के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दिनेश राय निवासी ग्राम बिजौली ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि उसके साथ तैनात होमगार्ड गोविंद उपाध्याय ने उसके मोबाइल में फोन-पे ऐप डाउनलोड कर कई किस्तों में लगभग 70 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने बताया कि 6 अप्रैल को 700 रुपये ट्रांसफर होने पर उसे संदेह हुआ। बैंक जांच कराने पर लंबे समय से रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने धमकी भी दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बरदह थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *