सीपीएस ग्रुप आफ स्कूल का सीबीएसई 10 वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के छात्र मिर्जा इशान बेग ने 98 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, श्वेता जैसवार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा गौरव ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में 233 छात्र-छात्राएं तथा सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल मुबारकपुर में 91 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इसमें से कुल 254 बच्चों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक, 135 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 25 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय के संस्थापक अयाज अहमद खा, चेयरपर्सन तरन्नुम खानम, प्रबंधक नवाज अहमद खां एवं आजाद अहमद खां प्रधानाचार्य रेखा सिंह एवं अन्य सदस्यों ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *