आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेण्डरी स्कूल में दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर स्कूल प्रबंधन ने मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर मेधावियों का सम्मान किया। समय-समय पर बच्चे अपने कामयाबी का परचम लहराते आए हैं उसी क्रम में आज सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के 10वीं के परीक्षाफल में अनन्त सिंह ने 95.6 प्र्रतिशत अंकम प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं यशी शर्मा 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। तीसरे स्थान पर क्रमशः मानशी शर्मा और सत्यम शर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पर अपनी जगह बनाई वहीं रूद्र शर्मा ने 91.6ः प्राप्त कर चतुर्थ स्थान पर रहे।
छात्र/छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संस्थापक रामलखन मौर्य, प्रबन्धक डी. पी. मौर्य, शैक्षणिक निदेशक रामनयन मौर्य, प्रधानाचार्य शत्रुध्न विश्वकर्मा कोआर्डिनेटर आनन्द मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, रामाश्रय शर्मा, राजकुमार यादव एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार