सर्वोदय के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं के परिणाम में लहराया परचम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, दिल्ली ने कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें सर्वाेदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर, आजमगढ़ की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त द्वितीय स्थान रिया रंजन 97.2 प्रतिशत, तृतीय स्थान प्रियांश यादव 95.6 प्रतिशत, चतुर्थ स्थान आदित्य यादव एवं रानी सिंह 93.8 प्रतिशत, पंचम स्थान आग्या सिंह 93.2 प्रतिशत, षट्म स्थान निकिता तिवारी 93 प्रतिशत, सप्तम् स्थान शालिनी गौतम 91.6 प्रतिशत, अष्ट्म स्थान पर प्रिया यादव 91.4 प्रतिशत, नवम स्थान पर नवनीत कुमार चौबे 91.2 प्रतिशत तथा दशम् स्थान पर आद्विक भूषण ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों ने कठिन परिश्रम किया जिसका उन्हें उत्कृष्ट परिणाम मिला है। विद्यालय के बच्चों के उत्तम प्रर्दशन पर विद्यालय के संस्थापक, प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की संबोधन में कहा कि यह परीक्षाफल विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों के अथक एवं सतत प्रयास का परिणाम है एवं हम भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षाफल देने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *