लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना मेंहनगर पुलिस ने पारिवारिक जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार बसिला गांव निवासी निर्मला यादव ने थाना मेंहनगर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर रविन्द्र यादव, उषा यादव और तनीषा ने एकजुट होकर उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस संबंध में थाना मेंहनगर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 31 मार्च को पुलिस ने कस्बा मेंहनगर से अभियुक्त रविन्द्र यादव निवासी बसिला थाना मेंहनगर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद