आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अभिन्न सहयोगी पूर्व राज्यसभा सांसद स्वगीय ईशदत्त यादव की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन नेहरू हाल मे किया गया। जिसमे सपा नेता, कार्यकर्ता, अन्य दलों के नेता अधिवक्ता एवं प्रबुद्धजनों द्वारा भावभीनी श्रद्धाजलि अर्पित किया गया। स्व. ईशदत्त यादव के सुपुत्र नन्द किशोर यादव ने पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।
रास सांसद स्वर्गीय ईशदत्त यादव को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहाकि उनका जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते हुए बीता। स्वर्गीय ईशदत्त यादव ने वकालत पेशे के जरिए जहां जनसेवा शुरू की वहीं अत्याचार, शोषण और अन्याय के खिलाफ पिछड़ों, दलितों और किसानों को लामबंद किया। चौधरी चरण सिंह के अन्यय अनुयायी स्व. सांसद बी.के.डी., दमकिया लोकदल के अग्रणी पंक्ति के नेता के रूप में जाने जाते थे। वह जनता पार्टी के लालगंज क्षेत्र से विधायक भी रहे। उनका जीवन अन्याय के विरूद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है, उनकी सादगी, ईमानदारी बेबाकी अनुकरणीय है।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव करैली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहाकि स्वर्गीय सांसद ने पूर्वांचल में गरीबों, पिछड़ा और दलितों के हक और अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष किया गया। अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व राज्यसभा सांसद एवं स्वर्गीय सांसद के सुपुत्र नन्द किशोर यादव ने कहा कि पिता जी का सम्पूर्ण जीवन एक आदर्श पाठ हैं, उनके जीवन को आत्मसात करके ही जनकल्याण के सपने को साकार किया जा सकता है। उनके पौत्र शशांक, शाश्वत किशोर, व छोटे पुत्र अरविन्द यादव लल्लू ने भी पुष्पाजंलि अर्पित किया। श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में डा. हरिराम सिंह यादव, अरविन्द यादव लालू, राजनरायन, जयराम सिंह पटेल, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, लोकदल नेता पतिराम यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, रामजग, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, बैजनाथ पासवान, अनीता सरोज आदि ने श्रद्धाजंलि अर्पित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव