हिंदी दिवस पर सम्मानित किये गये कुंद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी शारदा साहित्य परिषद के तत्वाधान में हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी सप्ताह के अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार जगदीश प्रसाद बरनवाल कुंद के आवास पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा द्वारा अंगवस्त्रम मोमेंटो एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया अध्यक्षता तेरही इंटर कॉलेज के प्रवक्ता विनोद कुने किया। तथा संचालन परिषद के महामंत्री प्रभु नारायण पांडे प्रेमी ने किया।
परिषद के उपाध्यक्ष साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने जगदीश प्रसाद बरनवाल कुंद के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि जगदीश प्रसाद बरनवाल कुंद के घर आकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई। श्री मिश्र ने उनके साहित्यिक उपलब्धियों पर विधिवत प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे श्री चौबे ने कहा कि जगदीश बरनवाल कुंद बड़े रचनाकार हैं। परिषद के महामंत्री प्रभुनारायण पाण्डेय प्रेमी ने कहा कि शिक्षाविद फौजदार सिंह साहित्यकारों का बराबर सम्मान करते हैं। इस अवसर पर राजेश सिंह, संजय जायसवाल, अरविंद मिश्रा श्रीकांत मौर्य, सुशील जायसवाल, रितेश दुबे, राजेश गौड़ शशिकांत सिंह, संजय सिंह प्रबंधक देवनाथ यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *