लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश बचाओ, देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा अभिषेक यादव के नेतृत्व में गाजीपुर से निकाल कर विभिन्न विधानसभाओं में होते हुए लालगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश की। यात्रा के देवगांव पहुंचने पर सपा के विधानसभा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहीम अहमद खान और मीडिया प्रभारी शाह आलम आदि ने माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा नौजवानों के अंदर अग्निवीर योजना आदि को लेकर भाजपा के प्रति काफी नाराजगी देखने को मिल रही है उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि 2024 में जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा नौजवानों बेरोजगारों शोषितों, वंचितों के लिए निकाली गई है। सरकार ने चार वर्ष की नौकरी, अग्निवीर योजना युवाओं को मूर्ख बनाने के लिए लाई है। सरकार नौजवानों के साथ बेईमानी कर रही है। लालगंज के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष राज नारायण यादव ने कहा नौजवान अब पूरी तरह जागरूक हो चुके हैं और उन्हें अच्छी तरह आभास हो चुका है कि भारतीय जनता पार्टी उनके हित में काम नहीं कर रही है। क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज ने पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव का माल्यार्पण कर लालगंज में स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ता अवधेश यादव, साहब लाल यादव, डॉक्टर रामप्यारे यादव, पांचू यादव,चंदन सिंह, सुनील, गुलाब राजभर, मोहम्मद ताहिर, नदीम अहमद अमित कन्नौजी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी