आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत मोहिद्दीपुर के राशन कार्डधारको ने सोमवार को कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बरती जा रही अनियमियतता को लेकर ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र सौंपा और जांच कराए जाने की मांग की।
कार्डधारक ग्रामीणों द्वारा दिये गये शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि कोटेदार द्वारा 10 रुपया किलो चावल और आठ रुपया किलो गेहूं दिया जा रहा है। चना, नमक और रिफाइन कार्डधारकों को न देकर कालाबाजारी कर दी जा रही है। इस कोटेदार द्वारा लाकडाउन के दौरान भी अनियमियतता बरती जा रही थी। ग्रामीणों ने कोटेदार की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग किया। इस मौके पर रामशबद, रामवृक्ष राम, महंथ राम, रिंकू, दिलीप, महेंद्र, राजकुमार, रामभवन, इस्तेखार, दिलशाद, रमाकांत यादव,राजेश यादव, प्रमोद यादव आदि कार्डधारक ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार