आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आस्था से खिलवाड़ के विरुद्ध मंगलवार को सदर तहसील के मोलनापुर माफी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्रक सौंप डीह काली माता मंदिर के जमीन को कब्जामुक्त करने की मांग की।
जिलाधिकारी को सौंपे पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि उक्त जमीन पर लंबे अरसे से ग्रामीण पूजा पाठ करते चले आ रहा है। मामले में ग्रामीण रवींद्र लाल श्रीवास्तव का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग भूमाफिया किस्म के लोग इस मंदिर के भूभाग पर फर्जी घरौनी बनाकर मकान निर्माण कर रहे है। हम ग्रामीणों की मांग है कि सीमांकन कर उक्त सार्वजनिक भूमि से तत्काल कब्जा हटवाया जाए ताकि हमारी आस्था से खिलवाड़ न हो और शांति व्यवस्था बरकरार रहे। इस दौरान सत्येंद्र श्रीवास्तव, रविकांत यादव, यशवंत सिंह, चंद्रप्रकाश मौर्य, सचिन शर्मा, रामशरण यादव, श्याम बिहारी, सुभाष मौर्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार