नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

शेयर करे

मेहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टिसौरा गांव में शनिवार की रात एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
उक्त गांव निवासी विजय कुमार 19 वर्ष पुत्र देवनारायण ने संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बसंत लाल मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा मुकेश कुमार, दूसरा रामचरण तीसरे नंबर पर विजय कुमार था। बड़ा भाई रोजी रोटी के लिए बाहर रहता है जबकि दूसरा भाई व पिता दोनों मिलकर खेती का काम करते हैं। मृतक विजय कुमार अविवाहित था। माता प्रभावती देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *