आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रीराम फाइनेंस के 52वें वर्ष पर बी यू हेड जितेंद्र मणि त्रिपाठी के द्वारा चलाई जा रही मुहिम ट्रिपल ट्रेड मेगा जोन इवेंट का आयोजन सिविल लाइन में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा से विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू विशिष्ट अतिथि शिवेंद्र पांडेय उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन से ट्रिपल ट्रेट डे मेगा जोन इवेंट के तहत मेगा भर्ती अभियान, कस्टमर, ओइएम और डीलर मीट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में ग्राहकों और डीलरो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने 15 युवकों को फील्ड ऑफिसर के पद पर भर्ती किया। साथ ही आए हुए ग्राहकों को अपने नए प्रोडक्ट की जानकारी प्रदान करते हुए ओइएम और डीलरो से बिजनेस की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा और आने वाली कठिनाइयों से निपटने को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव डॉ मनीष त्रिपाठी, डॉक्टर विशाल जायसवाल, अरविंद सिंह ब्लॉक प्रमुख, अनुराग सिंह सोनू ब्लॉक प्रमुख, प्रमोद यादव ब्लॉक प्रमुख, सर्वेश राय छोटू, ओपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार