शिक्षिका के निधन पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सहायक अध्यापिका के निधन से विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। विद्यालय परिसर में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।

शिक्षा क्षेत्र पल्हनी अंतर्गत हरिहरपुर कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत 55 वर्षीय सरोज सिंह का लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पूरे शिक्षक समाज व परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को विद्यालय प्रांगण में एक शोक सभा आयोजित हुई। खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षिका के निधन से शिक्षा जगत और विद्यालय के लिए एक बड़ी क्षति हुई है। प्रधानाध्यापक उपेंद्र दत्त शुक्ल, ग्रामीण मोहन मिश्रा सहित सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने स्वर्गीय सरोज सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ऐसे दुःख की घड़ी में विद्यालय परिवार ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। स्वर्गीय शिक्षिका रौनापार थाना क्षेत्र के ताहिरपुर खोजौली की निवासिनी थी, इनके पति संतोष सिंह इसरपार रामगढ़ हरैया में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। इस दौरान शिक्षकगणों में सुमन सिंह, अनुपमा सिंह, रीना यादव, अर्चना भट्ट, नीलम कुमारी, इंदु मौर्या, गुंजन सिंह, ऐश्वर्या दीक्षित, विनीता यादव, माया यादव, इंदुबाला देवी, अमरनाथ शर्मा, लल्ला मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, अमित गौड़, तेजभान सिंह सहित विद्यालय की छात्र छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *