व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा दो सूत्री मांगों का ज्ञापन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आह्वाहन पर जिलाधिकारी के माध्यम से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दो सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
दिये गये ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी में विलम्ब से टैक्स जमा होने पर लगाये जाने वाला ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत किया जाय। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा बढ़ाकर 25 लाख किया जाय।
इस अवसर पर मनोज बरनवाल नगर अध्यक्ष, कमल कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश वर्मा महामंत्री, अनिल शुक्ला, संतोष सेठ, मनीष बरनवाल, अशोक कांस्यकार, श्याम नरायन बरनवाल, मु.मोअज्जम, राधेश्याम गुप्ता, ईश्वर कांस्यकार, दीपक सेठ, अजय वर्मा, चंद्रभान गुप्ता, संजीव मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *